Monday, June 11, 2018

तकती : ओ दूर के मुसाफिर :: शिकस्ता बहर

बहरे शिकस्ता
************
दोस्तो एक बेहद ही पेचीदा बहर के बारे में बात करते हैं "शिकस्ता बहर"

शिकस्ता बहर के बारे में एक बात ध्यान देने की है कि हर चार रुक्न के बाद एक ’ठहराव’ होना ज़रूरी है जिसे हिन्दी में आप ’मध्यान्तर ’ कह सकते हैं।
इसका मतलब यह हुआ कि आप को जो बात कहनी है वह वक़्फ़ा के पहले हिस्से में [पूर्वार्ध मे] कह लीजिये और दूसरी बात वक़्फ़ा के दूसरे हिस्से [यानी उत्तरार्ध में] कहिए।  इसको बहर में -//  ऐसे दरसगया जाता है । यानी ये नही होगा कि आप की बात ”चौथे और पाँचवे’ रुक्न मिलाकर पूरी हो । यदि ऐसा है तो बहर  ’शिकस्ता’ कहलायेगी और अगर ऐसा नहीं है तो बहर ’शिकस्ता ना-रवा’ कहलायेगी ।

शिकस्ता बहर में एक नग़मा  :
फ़िल्म: उड़न खटोला, गायक/गायिका: मोहम्मद रफ़ी
संगीतकार: नौशाद, गीतकार: शकील बदांयुनी ।

ओ दूर के मुसाफ़िर // हम को भी साथ ले ले
हम को भी साथ ले ले //हम रह गये अकेले ।

221-2122- //-221-2122

*********

कुछ  और उदाहरण:

*जब से हुई है मेरी शादी-//- आँसू बहा रहा हूँ ।
*गुजरा हुआ जमाना-//- आता नहीं दुबारा ।
*सारे जहां से अच्छा-//- हिन्दूसितां हमारा ।
*छेड़ो न मेरी ज़ुल्फ़ें -//- ये लोग क्या कहेंगे ।

***

तकती : अकेले अकेले कहाँ जा रहे हो

मधुर गीत : तकती

एक और गीत, फ़िल्म- एन ईवनिंग इन पेरिस, गीत- हसरत जयपुरी, संगीत- शंकर जयकिशन, गायक- मोहम्मद रफ़ी ।

अकेले अकेले कहाँ जा रहे हो,
हमें साथ ले लो जहां जा रहे हो ।

122-122-122-122

****

Sunday, June 10, 2018

तकती : मैं ज़िन्दगी का साथ निभाता चला गया

आइए दोस्तो एक पुराने गाने का पोस्टमार्टम उसकी तकती कर करें । एक मनभावन गीत
फ़िल्म- हम दोनो, गीत- साहिर लुधियानवी, संगीत- जयदेव, गायक- मोहम्मद रफ़ी । ।

" मैं ज़िन्दगी का साथ निभाता चला गया"

ये सारा गीत एक ही बहर और एक ही स्केल पर गाया गया ।

बहर :

221-2121-1221-212

***

इसी बहर पर आधारित फिल्म : अदालत का  एक और गीत  जिसे उसी धुन पर गुनगुनाइए :

गीतकार : राजेन्द्र कृष्ण, गायक : लता मंगेशकर, संगीतकार : मदन मोहन,

यूँ हसरतों के दाग मुहब्बत में धो लिए
फिर दिल से दिल की बात कही औऱ रो लिए ।

वही धुन वही बहर..... एक दूसरे के पूरक ।

****

तकती: हूई शाम उनका ख्याल आया गया है ।

दोस्तो फिर हाज़िर हुआ हूँ एक और गीत लेकर ।

फ़िल्म- मेरे हमदम मेरे दोस्त, गीत- मजरूह सुल्तानपुरी, संगीत- लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, गायक- मोहम्मद रफ़ी

ये गीत भी दो बहरों का संगम है गौर कीजियेगा

मुखड़ा :
हुई शाम उनका ख़्याल आ गया
वही ज़िन्दगी का सवाल आ गया

( ख्याला गया )

122-122-122-12

अंतरा :

अभी तक तो होंठों पे था
तबस्सुम का इक सिलसिला ।

122-122-12

****************

Friday, June 8, 2018

तकती : ख्यालों में किसी के

बेहद खूबसूरत औऱ दिलकश नग़मा और उसकी तकती आपकी अदालत में पेश है
********************
फिल्मः बावरे नैन ,गायक/गायिकाः मुकेश, गीता दत्त
संगीतकारः रौशन, गीतकारः केदार शर्मा ........

ख़यालों में किसी के, इस तरह आया नहीं करते
किसी को बेवफ़ा आ आ के तड़पाया नहीं करते
दिलों को रौंद कर दिल अपना बहलाया नहीं करते
जो ठुकराए गए हों उनको ठुकराया नहीं करते

#तकती

1222-1222-1222-1222

***

Saturday, May 12, 2018

एक गीत में दो बहरों का समावेश

#तकती
💐💐💐
दोस्तो आज फिर एक दो बहर का  मनभावन गीत आपकी अदालत में पेश है ।
बहर के लिहाज से बड़ा ही पेचीदा लेकिन मेरा  बहुत  ही मनपसंद गीत ।
 पेचीदा इस लिए कि इस गीत में भी दो बहरों का समावेश है ।
🐼🐼🐼🐼🐼🐼🐼🐼
गीत के बोल : और उसकी तकती
^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^

फ़िल्म शर्त का ये गीत,संगीतकार: हेमंत कुमार गीतकार :एस.एच.बिहारी और गायक : हेमंत कुमार, गीता दत्त
*****************
मुखड़ा
🌴🌴🌴
न ये चाँद होगा न तारे रहेंगे
मगर हम हमेशा तुम्हारे रहेंगे

🌻122-122-122-122
बहर: मुतकारीब मुसम्मन सालिम
👁👁👁👁👁👁👁👁👁

अंतरा देखिये
🌺🌺🌺🌺

बिछड़कर चले जाएँ तुमसे कहीं
तो ये ना समझना मुहब्बत नहीं ।

🌻122-122-122-12
बहर :मुतकारीब मुसम्मन महज़ूफ़
👁👁👁👁👁👁👁👁👁

अब देखिए ऊपर गीत का अंतरा अगर हम नीचे वाले गीत के मुखड़े की तर्ज़ पर गायें तो :

🌹सुहाना सफर उर ये मौसम हँसी,
हमें डर है हम खो न जाएँ कहीं ।

🌻122-122-122-12
बहर :मुतकारीब मुसम्मन महज़ूफ़
🏈🏈🏈🏈🏈🏈🏈🏈🏈


💿💿💿💿💿💿💿💿💿💿

Sunday, May 6, 2018

बहर 11-212---11-212---11-212---11-212



#तकती

फ़िल्म है आकाश दीप, गीतकार : मजरूह सुलतानपुरी, गायक : मोहम्मद रफी, संगीतकार : चित्रगुप्त,
🐽🐽🐽🐽🐽🐽🐽🐽
बोल हैं:
मुझे दर्द-ए-दिल का पता न था
मुझे आप किस लिये मिल गये?
मैं अकेले यूँ भी मज़े में था मुझे
आप किस लिये मिल गये?
यूँ ही अपने अपने सफ़र में गुम
कहीं दूर मैं कहीं दूर तुम
********************
बहर:
11-212---11-212---11-212---11-212
इसमें 11 का 12 भी हो सकता है।
यानी 12-212 or 122-12
कामिल मुसम्मन सालिम
🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂